पाकुड़, फरवरी 23 -- थाना क्षेत्र के हाथकाठी गांव में सोमवार को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हाथकाठी निवासी आलोक रंजन नानकु (46 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आलोक अपने घर में अकेले थे। सोमवार सुबह पशुओं की देखरेख करने वाला व्यक्ति जब रोज की तरह घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो उसने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। पड़ोसियों ने तत्काल मृतक के भाई को जानकारी दी, जो पाकुड़ में अधिवक्ता हैं। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे उनके साथ एसआई सूरज राम तथा एएसआई नीलम कुमारी भी मौजूद थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.