संभल, अप्रैल 24 -- जनपद संभल के स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। शहर के हातिम सराय स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के तहत 89.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेशन हासिल हुआ है। खास बात यह है कि यह मुरादाबाद मंडल का पहला यूपीएचसी बन गया है, जिसे यह सम्मान मिला है, जबकि पिछले वर्ष तक मंडल का कोई भी केंद्र इस श्रेणी में शामिल नहीं था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएचएसआरसी) द्वारा 12 और 13 फरवरी 2026 को किए गए कड़े मूल्यांकन में इस केंद्र ने 12 अलग-अलग मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संक्रमण नियंत्रण में 97.53 प्रतिशत और मरीजों के अधिकारों में 94.62 प्रतिशत अंक प्राप्त कर केंद्र ने ...