घाटशिला, मई 10 -- पोटका। प्रखंड के हाता तिरिंग राष्ट्रीय उच्च पथ 220 की हालत अत्यंत खराब हो गई है। यह अंतरराज्यीय सड़क हल्दीपोखर, नागा, हेंसड़ा सहित अन्य स्थानों पर गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए झामुमो ने रविवार को हल्दीपोखर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पदयात्रा निकाली और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करते हुए वरिष्ठ नेता बबलू चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च पथ केंद्र सरकार के अधीन है। एनएचएआई विभाग सड़क निर्माण को लेकर चुप्पी साध ली है। विभाग के पदाधिकारी केवल कार्यालय में बैठक कर ड्यूटी का कोरम पूरा कर रहे हैं। गड्ढों के कारण आम नागरिक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। पूर्व में झामुमो के आंदोलन उपरांत इस सड़क के रसूनचोपा से पालीडीह तक मरम्मत हुई, लेकिन घटिया मरम्मत से पुनः सड़क पर गड्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.