सराईकेला, जून 23 -- राजनगर। हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर तेलाई के पास मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में 63 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ासा गांव निवासी लक्ष्मण चाम्पिया के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण चाम्पिया अपनी माएस्ट्रो स्कूटी (JH05AS1471) से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी 407 वाहन से उनकी स्कूटी पीछे से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक शादीशुदा बेटी छोड़ गए हैं। परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम क...