हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
सराईकेला, अगस्त 13 -- राजनगर। हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर राजनगर थाना क्षेत्र के मुरुमडीह गांव के पास बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान बिहार के सिवान निवासी रोहित यादव (24) के रूप में हुई है। वह राजनगर में रहकर रुंगटा स्टील प्लांट, चालियामा में काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार, रोहित यादव अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (जेएच-05 डीएन-1481) से रात का भोजन लाने के लिए मुरुमडीह पुलिया के समीप स्थित लाइन होटल जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे ब्रेकडाउन हालत में खड़े ट्रक के पीछे उसकी मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गये।
घटना की जानकारी घायल युवक को इलाज के लिए ले ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.