घाटशिला, मार्च 24 -- पोटका । पोटका थाना क्षेत्र के हाता चौक से दिन दहाड़े बाईक चोरी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा। इस दौरान गुस्साए लोगों ने दोनों के साथ हल्का मारपीट कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। घटना मंगलवार की है। मिली जानकारी अनुसार आस्तिक मंडल हाता में चाय बेचकर भरण पोषण करता है। वह टीसीएस मोपेड बाईक (जेएच05एजे/5428) से घर से आना जाना करता है। अचानक दो युवक टीसीएस मोपेड बाईक पर जबरन बैठे एवं स्टार्ट कर भागने लगे,इतने में बाईक मालिक आस्तिक ने शोर मचाया। शोर सुनकर भीड़ जुटी और दोनों को पकड़ लिया। गुस्से में मारपीट भी किया तथा पीसीआर वैन को सूचित कर सुपुर्द कर दिया। पुलिस दोनों को पोटका थाना ले गई। थाना में दोनों से पूछताछ किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.