घाटशिला, मार्च 15 -- डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया थाना क्षेत्र की केन्दुआ पंचायत के हातनाबेड़ा गांव की मुठू सबर की बेटी जलेश्वरी सबर (12वर्ष) की शुक्रवार शाम को गहरे कुएं में गिरकर मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को संध्या 5 बजे वह बड़ी बहन जोबा सबर के साथ कुआं से पानी लाने गई थी। इसी दौरान बच्ची खेलते-खेलते गहरे कुआं में गिर गई। घटना शाम के होने के कारण काफी प्रयास के बाद भी उसे कुआं से निकाला नहीं जा सका। शनिवार की सुबह परिजनों के द्वारा काफी मदद के बाद भी जब उसे कुआं से नहीं निकाला जा सका तो इसकी जानकारी केन्दुआ पंचायत की मुखिया फूलमनी मुर्मू व युवा नेता उदाय मुर्मू को दी गयी। इसके साथ ही डुमरिया थाना प्रभारी पंचम तिग्गा को भी जानकारी दी गई। कुआं की पानी काफी गहरा होने पर पंपिंग मशीन से निकाला गया, इसके बाद उसे सीएचसी डुमरिया को...