अमरोहा, दिसम्बर 19 -- अमरोहा, संवाददाता। हाड़ कंपा रही सर्दी के बीच गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिक्तम तापमान भी 21 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर तक आसमान में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे से लेकर अन्य मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ। सर्द हवा ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने हीटर और अलाव सहारा लिया। दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन देने पर कोहरे व सर्दी से मामूली राहत मिली। शाम ढलते ही फिर से आसमान में घना कोहरा छा गया और सर्दी बढ़ गई। लोग जल्द ही घरों में कैद हो गए। बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। गौरतलब है कि बीते दो दिन से जिले में शीतलहर चल रही है। आसमान में बादल और घने कोहरे की चादर तनी है। सूर्य देव दिखाई नहीं दे रहे। धूप नहीं निकलने से गलन और ठिठुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.