मधेपुरा, दिसम्बर 23 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। हाड़ कंपाने वाली ठंड से सोमवार को लोग बेहद परेशान रहे। पूरे दिन मौसम शुष्क रहने के और शीतलहर चलने के कारण लोग ठिठुरने के लिए मजबूर हो गए है। भीषण ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए है। हालत यह है कि घरों के अंदर भी ठिठुरन महसूस हो रही है। ठंड से बचने के लिए सोमवार को जगह - जगह लोग आग जलाकर बैठे नजर आए। मालूम हो कि मौसम में आए बदलाव के बीच पिछले चार दिनों से शीतलहर का दौर चल रहा है। हालत यह है कि सूर्यदेव का दर्शन भी मुश्किल हो गया है। सोमवार को सुबह से ही मौसम शुष्क रहा। सुबह दस बजे के बाद हल्की धूप निकली लेकिन ठंड से कोई राहत नहीं मिल सकी। करीब- करीब पूरे दिन बादल और हल्का धुंध छाया रहा। सर्दी का सितम बढ़ने के कारण कामगारों की परेशानी बढ़ गयी। सुबह के वक्त काम के तलाश में कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.