घाटशिला, अप्रैल 20 -- पोटका। प्रखंड के महामाया आश्रम मां तारा काली मंदिर हाड़ियान में नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ रविवार से शुरू हुआ। नारी शक्ति के जागरण एवं संवर्धन को लेकर गायत्री महायज्ञ के अनुष्ठान के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ नदी से कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल तक लाकर स्थापित किया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गायत्री मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। महायज्ञ का आयोजन महामाया आश्रम, मां तारा काली मंदिर एवं समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस अवसर पर आश्रम के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, साहित्यकार सुनील कुमार दे सहित आश्रम समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- महायज्ञ की शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब यह महायज्ञ सोमवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.