साहिबगंज, जून 2 -- साहिबगंज। साप्ताहिक गोड़ाबड़ी हाट से संदेहास्पद स्थिति में बरामद युवक के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में हुआ। युवक के शव को रविवार को हाट परिसर से बरामद किया गया था। तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड में डॉ. केशव कृष्णा, डॉ. तबरेज आलम व डॉ. अंकित कुमार थे। सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान मेडिकल बोर्ड के सदस्यों को शव झुलसा हुआ पाया है। चेहरे व हाथ पैर झुलसा हुआ पाया गया है। डॉक्टर के अनुसार करंट लगने से मौत होने की आशंका जताई गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही वास्तविक जानकारी मिलेगी। इधर,जिरवाबाड़ी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...