गिरडीह, अप्रैल 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के हुट्टी बाजार के पास रविवार को हाट लगता है। हटिया परिसर रहने के बावजूद परिसर के बाहर सड़कों पर दुकानें सजती है। सड़क किनारे दुकान लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कहा कि शहर के हाट में सड़क पर दुकानें नहीं लगे। इससे आम जनता को फजीहत होती है। नगर भवन से लेकर नगर थाना तक सड़क किनारे विभिन्न तरह की दुकाने सजती है। दशकों से लग रहे इस हाट में ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में भीड़ उमड़ती है। रविवार को हाट के कारण सुबह से ही उक्त सड़क पर जाम का झाम हो जाता है। जाम में फंसने के बाद दो पहिया व चार पहिया वाहनों को काफी फजीहत होती है। कई बार जाम इतना जबरदस्त रहता है कि हुट्टी बाजार से बड़ा चौक तक आधा किमी की दूरी तय करने में वाहनों को आधे घंटे से अधिक समय लग जाता है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.