हाट-घाट व जलकर से राजस्व जुटाएगा जिला परिषद
भागलपुर, मई 16 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला परिषद हाट-घाट व जलकर से राजस्व जुटाएगा। इसको लेकर डीडीसी ने 28 सैरातों की बंदोबस्ती के लिए 19 मई को बंदोबस्तधारियों को जिप दफ्तर में बुलाया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला परिषद भागलपुर के अधीन के हाटों एवं फलकर की बन्दोबस्ती जिप कार्यालय में 19 मई की सुबह 11.30 बजे होगी। इस दिन किसी कारणवश सैरातों की बंदोबस्ती नहीं होने की स्थिति में 20 एवं 21 मई को सैरातों के बंदोबस्ती पूर्व निर्धारित समय के अनुरूप की जाएगी। यह जानकारी डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने दी है। नाथनगर में कजरैली हाट, शाहकुंड में सजौर हाट, दासपुर हाट, रामपुरडीह हाट, पचरुखी हाट, सबौर में बगडेर फलकर और जिला परिषद हाट, कहलगांव में तीनटंगा आढ़त खूंटा गड़ाई, एकडारा हाट, सन्हौला में अमडंडा हाट, सनोखर अड़गड़ा, वैसा पोठिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.