चाईबासा, नवम्बर 12 -- जगन्नाथपुर संवाददाता। चाईबासा, सरायकेला-खरसावां और रेल पुलिस के संयुक्त प्रयास से हाट गम्हारिया थाना क्षेत्र के पांच गुमशुदा बच्चों को 12 घंटे के भीतर खोज निकालने में सफलता मिली है। थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि 10 नवंबर को सरायकेला-खरसावां पुलिस को सूचना मिली कि एक 5 वर्षीय बच्चा खरसावां क्षेत्र में भटकते हुए देखा गया। बच्चा अपना नाम और पता नहीं बता पा रहा था। केवल केंदपोसी स्टेशन का नाम दोहरा रहा था। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक चाईबासा ने हाटगम्हारिया पुलिस को बच्चे के परिजनों का पता लगाने का निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही पुलिस ने केंदपोसी स्टेशन के आसपास खोजबीन शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि बच्चा आमाडीहा गांव का निवासी है। जब पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो यह जानकारी मिली कि गांव से पांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.