हाटा-रामपुर सोहरौना मार्ग के चौड़ीकरण को 13.66 करोड़ की मंजूरी
कुशीनगर, अक्टूबर 3 -- कुशीनगर। हाटा क्षेत्र में सड़क के विकास को लेकर महत्वपूर्ण पहल हुई है। विधायक मोहन वर्मा के प्रयास से हाटा-गौरी मार्ग से रामपुर सोहरौना मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को शासन से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा 30 सितंबर को जारी स्वीकृति के अनुसार करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इस परियोजना की कुल लागत 13.66 करोड़ रुपये से अधिक निर्धारित की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 6.83 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भी स्वीकृत की गई है। इस सड़क के चौड़ीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: हाटा-रामपुर सोहरौना मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.