कुशीनगर, जनवरी 14 -- कुशीनगर। हाटा ब्लॉक में सफाई कर्मचारी संघ ग्रामीण की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इसको लेकर वर्तमान सफाई कर्मचारी संघ हाटा के अध्यक्ष बैजनाथ राव ने डीपीआरओ को शिकायती पत्र भेजकर नामांकन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। बैजनाथ राव ने पत्र में बताया कि जिला संगठन द्वारा 11 जनवरी को नामांकन की तिथि निर्धारित थी। तय समय पर कई प्रत्याशी सुबह 10 बजे से ही ब्लॉक परिसर में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में इंतजार करते रहे, लेकिन नामांकन कराने के लिए जिला संगठन का कोई भी चुनाव अधिकारी मौके पर उपस्थित नहीं हुआ। शाम करीब 5 बजे तक प्रत्याशी इंतजार करते रहे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि नामांकन कहीं और स्थान पर रुपये लेकर कराया जा रहा है, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.