कुशीनगर, मई 5 -- हाटा। भाजपा की शानदार जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हाटा विधायक मोहन वर्मा के नेतृत्व में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। विधायक के आवास पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम के नारों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। विधायक ने कहा कि प. बंगाल की यह जीत सिर्फ भाजपा की जीत नहीं है, यह वहां की जनता के साहस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर अटूट विश्वास की जीत है। बंगाल ने अराजकता को नकार कर विकास और सुशासन को चुना है। यह भी पढ़ें- बंगाल-असम की जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न यह भी पढ़ें- बंगाल-असम में प्रचंड जीत पर जमकर जश्न, आतिशबाजी छोड़ी, बांटी मिठाई यह भी पढ़ें- केसरिया रंग में रंगा प. बंगाल, कुशीनगर में भाजपाइयों ने मनाया जश्न
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.