हाटा में जाम से राहत के लिए बाईपास निर्माण की उठी मांग
कुशीनगर, मई 28 -- हाटा/ढाढ़ा, हिन्दुस्तान संवाद। हाटा नगर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सांसद विजय कुमार दुबे और विधायक मोहन वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बाईपास निर्माण की मांग उठाई। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को हाटा नगर में लगने वाले भीषण जाम की समस्या से अवगत कराते हुए मांग पत्र भी सौंपा।
जाम की समस्या मुलाकात के दौरान सांसद और विधायक ने देवरिया व गौरीबाजार जाने वाले लोगों की परेशानियों का मुद्दा प्रमुखता से रखा। उन्होंने सिंचाई विभाग के कार्यालय से होकर सड़क को खोले जाने के साथ ही हाटा-देवरिया बाईपास निर्माण की आवश्यकता बताई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान में देवरिया और गौरीबाजार जाने वाले अधिकांश वाहन हाटा मुख्य बाजार से होकर गुजरते हैं, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.