हाटा तहसील में महिला जनसुनवाई व चौपाल कल
कुशीनगर, जून 16 -- कुशीनगर। महिलाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने व महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से 17 जून दिन बुधवार को हाटा तहसील में महिला जनसुनवाई व जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी एके दुबे ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी द्वारा किया जाएगा। इसमें महिलाओं की शिकायतों व समस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण तथा त्वरित निस्तारण के लिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें महिलाओं व बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श की व्यवस्था रहेगी। यह भी पढ़ें- 17 जून को आएंगी राज्य महिला आयोग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.