गंगापार, दिसम्बर 31 -- हाटा समिति को छोड़कर मांडा के अन्य सभी सातों समितियों में यूरिया खाद न होने से किसान परेशान हैं। समितियों के डिमांड व चेक जिले में जमा हैं, लेकिन फिलहाल बुधवार को हाटा समिति को छोड़कर मांडा के किसी भी समिति में‌ यूरिया नहीं थी । इस समय किसानों को खेती के लिए यूरिया की सख्त जरूरत है, लेकिन हाटा के अलावा मांडा के सात समितियों में कहीं भी यूरिया उपलब्ध न होने से किसान परेशान रहे । हाटा में मंगलवार को 1288 बोरी यूरिया आने की जानकारी होते ही किसानों की भारी भीड़ एकत्रित हो गयी। अन्य समितियों के परेशान किसान यूरिया की तलाश में समितियों के चक्कर काटते रहे। चेक जमा हैं, लेकिन जिले कम मात्रा में भेजी जाने वाली यूरिया आते ही खत्म हो जाती है। मझिगवां, चकडीहा, महुआरी कला, कोसड़ा कला, मांडा खास, महेवॉ कला में डीएपी और यनपीके उपल...