कुशीनगर, जून 9 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। स्थानीय नगर के वार्ड नंबर 23 बाजार खास का एक युवक एक वर्ष पहले रोजी रोटी के लिए सउदी गया था। युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बनाकर डाला है कि वह अपनी पत्नी व सास की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहा है। युवक ने एक सप्ताह पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। मृतक का शव सोमवार की देर रात तक घर आने की उम्मीद जताई जा रही है।हाटा नगर पालिका के वार्ड नंबर 23 बाजार खास के रहमतनगर मुहल्ला निवासी 24 वर्षीय फारुख पुत्र तेजू की शादी दो वर्ष पहले गौरी बाजार थाना क्षेत्र के गांव चरिआंव के जैमूल की बेटी चांदनी खातून के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद फारुख ने रोजी-रोटी के सिलसिले में कमाने के लिए सउदी गया था। फारुख ने सउदी जाने के छह माह बाद इंस्टाग्...