कुशीनगर, जनवरी 24 -- कुशीनगर। हाटा। नगर क्षेत्र स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी विद्यालयों में गिने जाने वाले अजनीता एकेडमी व सीनियर सेकेंडरी स्कूल को सीबीएसई बोर्ड की इंटर तक मान्यता मिलने पर लोंगो ने खुशी जतायी है। सीनियर सेकेंडरी लेवल (इंटरमीडिएट) की मान्यता मिलने पर अजनीता स्कूल के प्रबंध निदेशक अश्विनी तिवारी ने विद्यालय परिवार के शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा है कि यह उनकी मेहनत का ही नतीजा है, जिसकी वजह से विद्यालय को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। कक्षा 9 से 12 तक की मान्यता मिल जाने से यहां पर साइंस, कॉमर्स के साथ-साथ अन्य विषय की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे यहां के छात्र छात्राएं लाभ उठा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.