घाटशिला, जून 20 -- बहरागोड़ा। खांडामौदा गांव के हाटचाली टोला में शुक्रवार को 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का विधिवत शुभारंभ हो गया है। पूरे गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण व्याप्त हो गया है। संकीर्तन स्थल पर हरे कृष्ण, हरे राम के नाम की धुन से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया है। इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न संकीर्तन मंडलियों की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है। कमेटी ने बताया दधि महोत्सव रविवार को आयोजित होगा। हर दिन शाम को पंडाल में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद सेवन की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- भट्टबिगहा गांव में अखंड कीर्तन का हुआ आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...