किशनगंज, दिसम्बर 23 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता सुशासन सप्ताह के तहत सोमवार को प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत हाटगांव पंचायत स्थित मनरेगा भवन में एक महत्वपूर्ण जनसुनवाई सह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाना और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम सड़क, पुल, पुलिया, स्वास्थ्य,शिक्षा, राशन कार्ड, खाद आपूर्ति, बिजली, शुद्ध पेयजल, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र , पेंशन सहित कई योजना पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, बीपीआरओ विवेक भारती, जिला परिषद प्रतिनिधि अकमल शमसी, मुखिया तस्नीम अतहर, सरपंच सफीक आलम, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि हुमायूं आलम, उप मुखिया मुजम्मिल आलम, पंचायत सचिव अमीरुल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ज...