हाटगम्हरिया में सड़क दुघर्टना में युवक की मौत, दो जख्मी
चाईबासा, मई 21 -- चाईबासा, संवाददाता। सड़क घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक 29 वर्षीय लुकना बिरूवा हाटगम्हरिया के बीचाबुरु का रहने वाला था। जख्मी 38 वर्षीय लुकना बिरूवा और 25 वर्षीय मोरलो बालमुचू भी उसी गांव के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को तीनों एक स्कूटी पर सवार होकर हाटगमहरिया बाजार से गांव आ रहे थे। रास्ते में बरडीहा गांव के पास अचानक तीनों स्कूटी समेत गिर पड़े। इससे मृतक को सिर में गंभीर चोट लगने से घटना स्थल पर मौत हो गई। अन्य दोनों घटना स्थल से उठाकर हाटगमहरिया अस्पताल में इलाज कराया गया। हाटगमहरिया पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए बुधवार को सदर अस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि स्कूटी से गिरने से लुकना बिरुवा की मौत हुई है。 यह भी पढ़ें- सड़क दुघर्टना में एक की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.