हाटगम्हरिया में बाइक से गिरकर युवक की मौत
चाईबासा, मई 20 -- चाईबासा, संवाददाता। हाटगम्हरिया थाना अंतर्गत जयपुर गांव निवासी 34 वर्षीय परदेशी खंडाइत की बाइक से गिरने के कारण मौत हो गई। मंगलवार को लगभग 3.30 बजे मृतक जगन्नाथपुर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जयपुर लौट रहा था। रास्ते में अचानक बाइक समेत गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटनास्थल से उसे उठाकर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि परदेशी खंडाइत डीजल लाने के लिए जगन्नाथपुर गया था। वापसी के दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। देर शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बाइक और ई-रिक्शा में टक्कर, युवक की गई जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.