सराईकेला, दिसम्बर 24 -- चाईबासा, संवाददाता। प. सिंहभूम के हाटगम्हरिया में दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में एक के चालक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक चालक संजय मोदक (47 वर्ष) प. बंगाल के बांकुड़ा का रहनेवाला था। घायल अनिल प्रधान (29 वर्ष) देवघर का रहनेवाला है। बताया जाता है कि संजय मोदक सोमवार देर रात खाली ट्रक लेकर ओडिशा की ओर जा रहा था। रास्ते में केंदपोसी के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के साथ आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। इस घटना में संजय मोदक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, अनिल प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, सूचना मिलने पर पहुंची हाटगम्हरिया पुलिस घायल अनिल प्रधान और संजय मोदक के शव लेकर सदर अस्पताल चाईबासा पहुंची। अनिल का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके बायें पैर में चोट है। वहीं, मंगलवार को संजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.