चाईबासा, मई 5 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हाटगम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी सालकु हेम्ब्रम का निधन मंगलवार को हो गया। वे काफी दिनों से किडनी की बिमारी से ग्रसित थे। जिसके बाद कुछ दिनों से टीएमएच जमशेदपुर में भर्ती थे। जहां मंगलवार को अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलने के बाद हाटगम्हरिया प्रखंड परिवार और प्रखंड के लोगों के साथ जिला में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी। वे मूलतः पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला अनुमंडल के निवासी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...