चाईबासा, मई 9 -- चाईबासा,संवाददाता। हाटगम्हरिया जलापूर्ति योजना शुरू होने से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जलापूर्ति का कार्य आरंभ हो गया है। योजना के शुरू होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है, खासकर गर्मी के दिनों में जब उन्हें पानी के लिए काफी दूर तक भटकना पड़ता था। अब उनके घरों के पास ही स्टैंड पोस्ट बनाए गए हैं, जहां से ग्रामीण पानी ले रहे हैं। योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए पांच टावर बनाए गए हैं, जिनमें से फिलहाल तीन टावरों से जलापूर्ति की जा रही है। पानी टंकी जोन-1 से कुष्मिता पंचायत, जोन-2 से बलंडिया पंचायत तथा जोन-3 से आमडीहा पंचायत में जलापूर्ति शुरू की गई है। वहीं जोन-4 और जोन-5, जो क्रमशः केंदपोसी और देवघाड़ी में स्थित हैं, वहां ईएसआर टंकी के माध्यम से आंशिक रूप से जलापूर्ति की जा रही है।इस जलापूर्ति ...