हाटगम्हरिया : बड़े भाई की गोली मारकर हत्या करने में दो गिरफ्तार
चाईबासा, जुलाई 19 -- चाईबासा, संवाददाता। हत्या के दो आरोपियों को हाटगमहरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल जाने वालों में विजय लागुरी और महेन्द्र लागुरी शामिल हैं। यह जानकारी एसडीपीओ वहामन टूटीं ने दी। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि हाटगम्हरिया थाना अन्तर्गत जयपुर में मुण्डा लागुरी के बेटे शंकर लागुरी की हत्या उसके छोटे भाई महेन्द्र लागुरी और चचेरा भाई विजय लागुरी द्वारा गोली मार कर दी गई। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। यहां परशंकर लागुरी को खून से लथपथ घायल अवस्था में जमीन पर गिरा हुआ पाया। आनन-फानन में घायल शंकर को इलाज के लिए कुमारकुंगी अस्पताल भेजा गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए चाईबासा अस्पताल भेजा और यहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेजा गया। यह भी पढ़ें- डायन-बिसाही के शक में महिला की हत्या म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.