आगरा, मई 18 -- कस्बा स्थित हाजी हरवेन शाह की दरगाह पर पांच दिवसीय उर्स के दूसरे दिन शनिवार को रात में मुकाबला ए कव्वाली आयोजित हुई। जायरीनों ने रातभर कव्वाली का लुत्फ लिया। अकीदतमंदों ने बाबा की मजार पर चादरपोशी की, फूल चढ़ाए और देश में अमनचैन की दुआ मांगी। कव्वाली का उद्घाटन रात करीब 11 बजे हाजी रईस अहमद, वरिष्ठ समाजसेवी इस्लाम नवी और बिलाल अहमद ने संयुक्त रूप से फीता की गांठ खोलकर किया। उर्स कमेटी ने अतिथियों का चांदी का मुकुट, शॉल और फूल माला पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन शायर फूलमियां अता ने किया। इसके बाद मुकाबला ए कव्वाली का दौर शुरू हुआ, जिसमें नईम साबरी सैदपुर बदायूं तथा रौशनी चंचल और रुखसार लखनऊ के बीच मुकाबला हुआ। यह भी पढ़ें- सद्भावना का प्रतीक बाबा लतीफ शाह की मजार पर उमड़ी भीड़ कव्वालों ने हाजी हरवेन शाह बाबा की शान...