हाजी हरवेन शाह दरगाह पर उर्स की तैयारियां तेज
आगरा, मई 14 -- कस्बा स्थित बाईपास रोड पर हाजी हरवेन शाह बाबा की दरगाह पर लगने वाले वार्षिक उर्स की तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 मई से शुरू होने वाले उर्स को लेकर नगर पंचायत ने कव्वाली परिसर में इंटरलॉकिंग और दरगाह मार्ग पर स्थाई प्रकाश व्यवस्था कराई है। गुरुवार को चेयरमैन प्रतिनिधि प्रो. नीरज किशोर मिश्रा ने कव्वाली ग्राउंड का फीता काटकर उद्घाटन किया। उर्स कमेटी ने प्रो. मिश्रा को चांदी का मुकुट, फूलमाला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कमेटी ने बताया कि पिछले वर्ष उर्स के दौरान उन्होंने विकास कार्य कराने की घोषणा की थी, जिसे अब पूरा करा दिया गया है। यह भी पढ़ें- भूड़ वाली ज्यारत पर सालाना उर्स में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ इस दौरान प्रो. मिश्रा ने दरगाह पर फूल चढ़ाकर माथा टेका और मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। कार्यक्रम में उर्स कमेटी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.