हाजी शेख कलीमुद्दीन को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
पलामू, जून 29 -- हुसैनाबाद। झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक डॉ. एम तौसीफ के पिता तथा हैदरनगर थाना क्षेत्र के कबरा खुर्द निवासी हाजी जनाब शेख कलीमुद्दीन के पार्थिव शरीर को सोमवार को उनके पैतृक गांव कबरा खुर्द स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे की नमाज में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर अंतिम विदाई दी। रविवार को मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। मुंबई से उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव कबरा खुर्द लाया गया, जहां सोमवार को पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शव यात्रा में विधायक संजय कुमार सिंह यादव, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक, मसरूर अहमद, राजद नेता राजेश्वर सिंह, रिजवान खान, शमीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.