औरैया, मार्च 3 -- औरैया, संवाददाता। शहर के हाजी पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार दोपहर एक खाली प्लॉट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल पंप के बिल्कुल पास आग भड़कने से लोगों में बड़े हादसे की आशंका पैदा हो गई। हालांकि दमकल कर्मियों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खाली पड़े प्लॉट से अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने सूखी घास और कूड़ा-करकट को अपनी चपेट में ले लिया। पेट्रोल पंप नजदीक होने के कारण वहां मौजूद ग्राहकों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। एहतियातन पेट्रोल पंप का संचालन कुछ देर के लिए रोक दिया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। छोटी दमकल गाड़ी से पहुंचे कर्मियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.