किशनगंज, फरवरी 11 -- पोठिया, निज संवाददाता। पोठिया प्रखंड अंतर्गत किशनगंज-ठाकुरगंज सड़क स्थित हाजी चौक से दलुआ हाट तक पक्की सड़क जर्जर रहने के कारण क्षेत्र के तकरीबन 20 हजार से अधिक की आबादी को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बाकलियागंज, फाला, मिर्जापुर पंचायतों के ग्रामीणों सहित पड़ोसी प्रखंड ठाकुरगंज के व्यापारी जर्जर सड़क से त्रस्त हैं। इस सड़क की मरम्मत वर्ष 2017 में कराई गई थी। सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद और तत्कालीन विधायक ने विधिवत सड़क निर्माण शिलान्यास भी कर दिया था। शिलान्यास के महीनों बाद सड़क बननी शुरू हुई, लेकिन काम मंद गति से चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लोगों को बरसात के समय अत्यधिक परेशानी होती है। सड़क में बने गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सप्ताह में शनिवार और बुधवार को लगने वाला राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.