हाजीपुर, मार्च 14 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता हाजीपुर-सोनपुर रेलखंड के जौहरी बाजार स्थित रेल अंडरपास के समीप से शुक्रवार की दोपहर बाद रेलवे लाइन के पास से पुलिस ने संदिग्ध हालत में एक युवक शव बरामद किया है। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों को मृतक का फोटो दिखाकर शव पहचान करने की कोशिश की पर शव की पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां पोस्टमार्टम करवाकर पहचान के लिए शव को मर्चुरी हाउस में रखा। मृत युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हुई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.