हाजीपुर से राहत सामग्रियों से भरे पांच ट्रक सारण रवाना
हाजीपुर, अक्टूबर 2 -- आपदा की घड़ी में अंतर-जिला सहयोग की मिसाल पेश करते हुए जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने शुक्रवार को सारण जिले के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्रियों से भरे 5 ट्रकों को रवाना किया। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा वैशाली की ओर से सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरण के लिए 11,000 अतिरिक्त पॉलीथीन शीट एवं 1,348 ड्राई राशन पैकेट भेजे गए हैं। जिला पदाधिकारी ने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों तक समय पर राहत एवं आवश्यक सहायता पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत सामग्री के प्रेषण में तत्परता बरतने तथा यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि उपलब्ध कराई जा रही राहत सामग्री निर्धारित माध्यम से शीघ्रता से प्रभावित परिवारों तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.