हाजीपुर, मई 29 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 30 मई से 03 जून 2026 तक के लिए मध्यमावधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। जारी बुलेटिन के अनुसार हाजीपुर सहित पूरे वैशाली क्षेत्र में अगले 48 घंटे तक वर्षा की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं जिन क्षेत्रों में वर्षा होगी वहां हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके बाद हवा की गति कम होकर 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना जताई गई है। सापेक्ष आर्...