हाजीपुर, दिसम्बर 14 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। मुजफ्फरपुर रेल एसपी वीणा कुमारी ने शनिवार की रात हाजीपुर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण की। निरीक्षण के दौरान एसपी के द्वारा हाजीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म को चेक किया गया एवं आने जाने वाली गाड़ियों को चेक कर सुरक्षित पास करवाया गया। वहीं रेल एसपी ने जीआरपी तथा आरपीएफ के ऑन ड्यूटी स्टाफ को वर्दी सजग व सतर्क पाए गए तथा उन्हें ड्यूटी बावत आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट हाजीपुर पर लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। उसके बाद रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट हाजीपुर के प्रभारी निरीक्षक के कक्ष में आरपीएफ तथा जीआरपी के अधिकारियों के साथ अपराधिक गोष्ठी की गई। इस दौरान आरपीएफ थानाध्यक्ष साकेत कुमार,जीआरपी थाने के एसआई प्रगति राठौर,एएसआई शालिनी गुप्ता सहित आरपीएफ एवं जीआरपी के अधिकारी एवं बल...