हाजीपुर, दिसम्बर 23 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात मेडिकल दुकानदार एवं ऑटो पार्ट्स दुकानदार से मोबाइल पर रंगदारी मांगने के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अपराधियों के पास से रंगदारी मामले में इस्तेमाल किए गए मोबाइल एवं सिम बरामद किया है। दोनों अपराधी बीते 14 दिसंबर एवं 15 दिसंबर को फोन कर दोनों दुकानदार से रंगदारी की मांग की थी। गिरफ्तार अपराधी नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज निवासी शिवकुमार पासवान के पुत्र धर्मेंद्र कुमार एवं राम इकबाल साहनी के पुत्र आजाद कुमार बताया गया है। पुलिस ने दोनों अपराधियों को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी सदर एसडीपीओ फर्स्ट सुबोध कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.