हाजीपुर, अप्रैल 12 -- हाजीपुर सम्राट अशोक सेना, वैशाली के तत्वावधान में मौर्य वंश के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती शुक्रवार को दीग्घी पश्चिमी स्थित शिरोमणि मार्केट, हाजीपुर में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सम्राट के योगदान को नमन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह ने कहा कि जो समाज अपने पूर्वजों को सम्मान नहीं देता, उसका अस्तित्व कमजोर हो जाता है। उन्होंने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर चंद्रगुप्त मौर्य ने असाधारण कार्य करते हुए इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया। उन्होंने चाणक्य के मार्गदर्शन में अत्याचारी शासक धनानंद को पराजित कर एक सशक्त और आदर्श शासन व्यवस्था की स्थापना की, जो उस समय की सर्वोत्तम व्यवस्थाओं में गिनी जाती है। का...