हाजीपुर, अप्रैल 23 -- हाजीपुर, संवाद सूत्र। जिले में लगातार दूसरे दिन भी भीषण गर्मी का कहर जारी रहा। मंगलवार के बाद बुधवार को भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दोपहर के समय अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गाया, जिससे आम जनजीवन पर गहरा असर पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाता है, तब हीटवेव की स्थिति मानी जाती है। लेकिन इस बार अप्रैल महीने में ही तापमान इस सीमा से आगे निकल चुका है, जो सामान्य से काफी अधिक है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को लू जैसे हालात का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- पारा @ 42, आसमान से बरस रहे अंगारे शहर में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। जरूरी काम से निकलने वाले लोग भी सिर और चेहरे को ढ़ककर निकलते दिखे। बढ़ती गर्मी ने बच्चों, ...