हाजीपुर, अप्रैल 26 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर पूर्वी लेन सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर चौक के पास शुक्रवार की रात दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद पूर्वी लेन पर पर सुबह-सुबह काफी देर तक जाम लग गया। काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस व स्थानीय थाने की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस एवं काजीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों ट्रकों को क्रेन की मदद से रास्ते से हटाया गया। यह भी पढ़ें- गोला में बीस रास्ते में ट्रक खराब, सड़क जाम तब जाकर पूर्वी लेन पर यातायात चालू हुआ। हादसा शनिवार की देर रात करीब 1:00 बजे ओवरटेक करने के दौरान दो ट्रक की टक्कर हो गई थी। यह भी...