मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। हाजीपुर बाईपास के डिवाइडर के बीचो-बीच लगाये गये आठ हजार पौधों में से 70 फीसदी से अधिक सूख गए हैं। जो बचे हैं, उनमें से कुछ का ही विकास हो सका है। 17 किमी लंबे बाईपास के डिवाइडर पर ये पौधे लगाये गये थे।जानकारी के अनुसार डिवाइडर या एनएच किनारे लगाये गये पौधों की देखभाल एनएचएआई ने निजी एजेंसियों को दे रखी है। उन एजेंसियों के सुपरवाइजरों की दलील है कि कुछ पौधे मिट्टी की गुणवत्ता ठीक नहीं होने से सूख गये हैं। उन्हें बचाने के लिए कई तरह के उपाय किये गये। शीशम, बनकट आदि पौधे को ग्रामीण जलावन के इस्तेमाल के लिए काटकर ले गये। कुछ हिस्से में पौधो में आग भी लगा दी गई।पड़ताल के क्रम में यह भी दिखा कि डिवाइडर गंदगी से भरा है। मलमूत्र भी पौधों के आसपास दिखे। इससे साफ और स्पष्ट होता है कि पौधों की नियम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.