मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। हाजीपुर बाइपास पर मधुबनी में पावर सब स्टेशन के पास बुधवार की रात अवैध पार्किंग में खड़े ट्रक से डॉक्टर की कार टकरा गई। इसमें मधुबनी के जयनगर निवासी प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. त्रिपुरारी प्रसाद की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार उनकी पत्नी डॉ. अनु सिन्हा और चालक सरोज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को सदर थाने की पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। चालक ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार का एयरबैग नहीं खुला, जिससे डॉक्टर का सिर बुरी तरह से कुचल गया। करीबियों ने बताया कि डॉ. त्रिपुरारी प्रसाद और उनकी पत्नी डॉ. अनु सिन्हा शाम पांच बजे जयनगर से कार से पटना जाने के लिए निकले थे। पटना में एक सेमिनार में उन्हें शामिल होना था। चालक सरोज भी जयनगर का निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.