हाजीपुर, अप्रैल 3 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रशासन ने राजधानी के समीपवर्ती जिला वैशाली के समग्र एवं सुनियोजित शहरी विकास के लिए मास्टर प्लान 2045 की तैयारी शुरू कर दी है। डेवलपमेंट की संभावनाओं के साथ-साथ राघोपुर क्षेत्र में भी रिवर फ्रंट विकास की योजना पर विचार विमर्श किया गया। पदाधिकारी वर्षा सिंह ने हाजीपुर क्षेत्र के भूकंप जोन-IV में स्थित होने, जलजमाव एवं बाढ़ संभावित क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित एवं आपदा-संवेदनशील विकास की रणनीति अपनाने का निर्देश दिया है। बुधवार को समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को हाजीपुर नगर के समग्र एवं सुनियोजित विकास कार्य के लिए अधिकारियों के समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अपर समाहर्ता, वैशाली, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद हाजीपुर सहित विभिन्न विभागों ...