हाजीपुर जीएम ने किया कोडरमा जंक्शन का निरीक्षण, यात्री सुविधाओं पर जोर
कोडरमा, जून 24 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेलवे (हाजीपुर जोन) के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने बुधवार को कोडरमा जंक्शन का निरीक्षण किया। दोपहर करीब 1:30 बजे कोडरमा पहुंचने के बाद उन्होंने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान धनबाद रेलमंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अखिलेश कुमार भी मौजूद रहे। महाप्रबंधक ने सबसे पहले प्लेटफॉर्म संख्या-1 का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन नए स्टेशन भवन का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व महाप्रबंधक ने अपने विशेष सैलून से बंधुआ स्टेशन से कोडरमा स्टेशन तक विंडो टेलिंग भी किया और रेलखंड की स्थिति का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.