हाजीपुर, मार्च 31 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता हाजीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 3 पर सोमवार की सुबह करीब साढ़े 11:00 बजे ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। उसे गंभीर रूप से घायलावस्था में हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे जहां उनका रो-रोकर हाल-बेहाल बना हुआ था। मृत छात्रा मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की मधुबन गांव निवासी अवधेश सिंह की 21 वर्षीय पुत्री अंकिता कुमारी थी। घटना के संबंध में बताया गया कि अंकिता स्नातक की छात्रा थी। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अंकिता कुमारी सदर थाना क्षेत्र के जीतन चौक के पास अपने ननिहाल घर में रहकर महिला कॉलेज में पढ़ाई करती थी। सोमवार की सुबह वह अपने नानी के घर से वैश...