हाजीपुर-गाजीपुर हाइवे और आरा-बक्सर फोरलेन पर चढ़ा बाढ़ का पानी, छपरा में दो बांध टूटे
हिन्दुस्तान टीम, सितम्बर 5 -- बिहार के 12 जिलों में बाढ़ से हालात गंभीर हो गए हैं। प्रमुख नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से तटबंधों पर दबाव बढ़ रहा है। इससे नए इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। हाजीपुर-गाजीपुर नेशनल हाईवे 19 और आरा-बक्सर फोरलेन पर कई जगह बाढ़ का पानी चढ़ गया है। हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग भी डूब गया है। हाजीपुर शहर में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। कटिहार और खगड़िया में कोसी एवं गंगा नदी लाल निशान के पार कर गई है। सारण (छपरा) जिले के दिघवारा और दरियापुर में दो बांध टूट गए हैं। पानी फैलने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है। पटना के गांधी घाट में गंगा नदी अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। 2016 के बाद गंगा में पहली बार इतना ज्यादा पानी आया है। क्रूज और बोट का परिचालन अगले आदेश तक रोक दिया गया है। गंगा के जलस्तर में बक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.