विनय तिवारी, अप्रैल 13 -- Bihar News: बिहार के वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ हाजीपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी एक ईमेल के जरिए भेजी गई है, जिसके बाद पूरी पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गई है। धमकी मिलने के तुरंत बाद वैशाली एसपी के निर्देश पर भारी पुलिस बल कोर्ट परिसर पहुंचा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन जारी है।एसडीपीओ दलबल के साथ मौजूद धमकी की सूचना मिलते ही एसपी के आदेश पर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार दलबल के साथ कोर्ट परिसर पहुंचे। पुलिस ने बिना देरी किए सुरक्षा कारणों से कोर्ट के सभी कमरों और परिसर को खाली कराना शुरू कर दिया है। जजों, वकीलों और मुवक्किलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने कोर्ट के मुख्य द्वारों पर बैरिकेडि...